राज्य के सभी 70 विधायकों से अपने-अपने क्षेत्र में जन जागरूकता अभियान चलाए जाने का आह्वान किया
देहरादून– कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम संबंधित प्रयासों के लिए राज्य के सभी 70 विधायकों से अपने-अपने क्षेत्र में जन जागरूकता अभियान चलाए जाने का आह्वान किया है। विधानसभा अध्यक्ष ने इस संबंध में सभी विधायकों को पत्र लिखकर जनता के साथ मिलकर इस चुनौती का सामना करने की बात कही है।
विधानसभा अध्यक्ष ने विधायकों को पत्र लिखकर राज्य में कोरोना के विकराल रूप पर चिंता जताई है। अग्रवाल ने कहा है कि कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार को देखते हुए हमें आमजन के साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता है, वर्तमान परिस्थिति में हमें इस महामारी की चैन को तोड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा जारी मानक दिशा निर्देशों का पालन और कड़ाई से करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में जनता के प्रतिनिधि होने के नाते हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम अपने क्षेत्र की समस्त जनता को सुरक्षित रखें एवं उनके साथ खड़े रहे। अग्रवाल ने कहा कि जन जागरूकता के साथ जन आंदोलन के माध्यम से संक्रमण की चैन को तोड़ा जा सकता है।उन्होंने कहा कि जन सहभागिता से विभिन्न संस्थाओं से समन्वय स्थापित करते हुए जरूरतमंद लोगों की सहायता करने एवं यदि कोई व्यक्ति संक्रमित होता है तो उसे आवश्यकता अनुसार जरूरी दवाएं एवं चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास करें। अग्रवाल ने कहा कि कोरोना के विरुद्ध चल रहे इस युद्ध में हम सब मिलकर विजय प्राप्त करेंगे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण