देहरादून उपजिलाधिकारी ने ओवर रेट बेच रहे फल व सब्जी विक्रेताओं का किया चालान
देहरादून–जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के अनुपालन में आज नगर मैजिस्ट्रेट देहरादून कुश्म चैहान एवं उपजिलाधिकारी सदर गोपालराम बिनवाल द्वारा पुलिस के साथ धर्मपुर सब्जी मंडी एवं एल.आई.सी बिल्डिंग स्थित सब्जी मंडी में चैकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान ओवर रेटिंग कर रहे फल व सब्जी विक्रेताओं पर चालान की कार्यवाही की गई, जिसमें 15 लोगों के चालान काटे गए तथा सभी विक्रताओं को रेट लिस्ट लगाये जाने के निर्देश दिये गए। नगर मैजिस्ट्रेट द्वारा मौके पर उपस्थित पुलिस कर्मियों को ओवर रेटिंग पर लगातार निगरानी रखने तथा जिनके द्वारा रेट लिस्ट चस्पा नहीं की जा रही है उनके विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। नगर मैजिस्ट्रेट द्वारा फल और सब्जी विक्रेताओं को सख्त हिदायत दी गयी कि यदि कोई दुकानदार ओवर रेटिंग करते हुए पाया जाता है या दुकान पर रेट लिस्ट चस्पा नहीं पायी जाती है तो ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात