बद्रीनाथ कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरूः सादे समारोह में हुआ तिमुंड्या उत्सव
कोरोना संक्रमण को देखते हुए जोशीमठ नृसिंह मंदिर परिसर में सादे समारोह में तिमुंडया उत्सव को आयोजन कि या गया। इस दौरान मंदिर में सुबह भगवान नृसिंह की पूजा अर्चना के बाद मंदिर परिसर में नव दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना की गई। जिसके बाद शारीरिक दूरी को ध्यान में रखते हुए परंपराओं का निर्वहन कर पूजाएं संम्पन्न करवाई गई।
नृसिंह मंदिर जोशीमठ में शनिवार को प्रशासनिक आदेशों का पालन करते हुए सादे समारोह में तिमुंडया उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान जहां तिमुंडया के पुजारियों की ओर से विशेष पूजाएं लगाई गई, वहीं परंपराओं का निर्वहन करते हुए तिमुंडया वीर को नारियल और चावल का भोग लगाया गया। इस दौरान तिमुंडया वीर ने अपने पश्वा (अवतारी पुरुष) भरत सिंह पर अवतरित होकर भक्तों आशीर्वाद दिया। भक्तों ने वीर से देश और दुनिया की रक्षा की मनौतियां मांगी।
देव पूजाई समिति के अध्यक्ष भुवन चंद्र उनियाल ने बताया ही की बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से पूर्व नृसिंह मंदिर में दशकों से तिमुंडया उत्सव का आयोजन भव्य रुप में किया जाता रहा है। यहां प्रतिवर्ष आयोजन में 15 हजार से अधिक लोग हिस्सा लेते थे। लेकिन कोरोना महामारी के संक्रमण को देखते हुए इस वर्ष आयोजन को सादे समारोह के साथ परंपरा निवर्हन कर आयोजित किया गया है।
आगामी वर्षों में आयोजन को भव्य रुप में आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर सनी कुमार ठाकुर, धारी अध्यक्ष भागवत पंवार, सोहन बैजवाणी, प्रदीप पंवार, विजय डिमरी आदि मौजूद थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण