थाना सतपुली में कमन्युटी बास्केट मुहिम का दिखने लगा असर
सतपुली– पुलिस कप्तान पौड़ी पी0 रेणुका देवी की कमन्युटी बास्केट मुहिम का असर दिखने लगा है। जिसके तहत कोरोना काल में असहाय बुजुर्गों ओर गरीब लोगों की मदद के लिये कोई भी व्यक्ति थाने पर आकर कमन्युटी बास्केट में आवश्यक जरूरत के सामान को दे सकता है। इसी क्रम में आज कस्बा सतपुली के स्थानीय व्यापारियो द्वारा कमन्युटी बास्केट मुहिम का हिस्सा बनते हुए कुल 17 राशन किटे दी गयी है।
जिसमे राहुल मिश्रा स्वीट शॉप -05 किट,श्री राजीव वर्मा-10 किट व विशाल बंसल जनरल स्टोर -02 किट शामिल हैं। इस अवसर पर थानाध्यक्ष सन्तोष पैथवाल द्वारा सभी व्यापारियों द्वारा मुहिम का हिस्सा बनने पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया गया, की उक्त मुहिम में थाने पर एक रजिस्टर तैयार किया गया है जिसमे प्रत्येक व्यक्ति द्वारा दी जा रही सामग्री का विवरण अंकित किया जा रहा है। और अब कमन्युटी बास्केट मुहिम के तहत प्राप्त सामग्री को थाने के द्वारा थाना क्षेत्र में रह रहे गरीब असहाय औऱ बुज़ुर्ग लोगो को वितरित किया जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण