महामारी में सहयोगात्मक भूमिका में जन-जन के साथ कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस उत्तराखंड के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण प्रभावित आमजन के साथ कांग्रेस सहयोगात्मक भूमिका में खड़ी है। महानगर कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में अखबार वितरण कर्मवीरों को राशन वितरण किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए

पूरे देश में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि को स्वास्थ्य सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसीलिए उत्तराखंड प्रदेश में भी आज कई जिलों व महानगरों में कांग्रेस कार्यकत्र्ता रक्तदान कर रहे हैं। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लाल चाँद शर्मा ने कहा कि इस सप्ताह कांग्रेस कार्यकर्त्ता रक्तदान के अतिरिक्त जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री, राशन वितरण के साथ-साथ अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए लगातार काम करेंगे। कांग्रेस परिवार की ओर से निश्शुल्क एंबुलेंस व्यवस्था भी दी जा रही है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज