पर्यावरणविद् श्री बहुगुणा का निधन प्रदेश के साथ साथ पूरे देश के लिए एक अपूर्णीय क्षतिः महाराज
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने पर्यावरणविद् पद्मविभूषण श्री सुंदरलाल बहुगुणा के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश के लिए एक अपूर्णीय क्षति बताया है।
चिपको जैसे विश्वविख्यात आंदोलन के प्रणेता रहे पद्मविभूषण श्री सुंदरलाल बहुगुणा के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते पर्यटन, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने इसे प्रदेश के साथ साथ पूरे देश के लिए एक अपूर्णीय क्षति बताया है। श्री महाराज ने कहा कि ‘पर्यावरण गाँधी’ श्री सुंदरलाल बहुगुणा सन 1971 में शराब की दुकानों को खोलने से रोकने के लिए सोलह दिन तक अनशन पर रहे।

चिपको आन्दोलन के कारण वे विश्वभर में वृक्षमित्र के नाम से प्रसिद्ध हुए। उन्होने पेड़ों को काटने का जम कर विरोध करने के साथ-साथ वृक्ष लगाने की मुहिम को संरक्षण दिया।
कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने बताया कि पद्मविभूषण श्री सुंदरलाल बहुगुणा के कार्यों से प्रभावित होकर अमेरिका की फ्रेंड ऑफ नेचर नामक संस्था ने 1980 में उनको पुरस्कृत किया। इसके अलावा उन्हें कई सारे अन्य पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया था। श्री महाराज ने कहा कि पर्यावरण को स्थाई सम्पति मानने वाले महापुरुष का यूं चले जाना निश्चित ही देश एवं प्रदेश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।
उन्होने कहा कि पर्यावरणविद् पद्मविभूषण श्री सुंदरलाल बहुगुणा उत्तराखंड के जंगल, मिट्टी, पानी और बयार को जीवन का आधार मानते थे। समाज के हित में किये गये उनके कार्यों और पर्यावरण के क्षेत्र में अपना जीवन समर्पित करने के लिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय मान्यता के रूप में 1981 में स्टाकहोम का वैकल्पिक नोबेल पुरस्कार भी मिला था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण