कोरोना काल मे लगातार श्रेष्ठकार्य कर रही सतपुली पुलिस
सतपुली– कोरोना काल मे सतपुली पुलिस द्वारा लागातार उत्कृष्ट कार्य किये जा रहे हैं जिस से आम जन को लगातार राहत मिल रही है । गौरतलब है कि पुलिस कप्तान पौड़ी पी0 रेणुका देवी द्वारा कोरोना काल मे जनपद के सभी थाना प्रभारियों को आम जन की हर सम्भव मदद करने के निर्देश दिए गए है।जिसके तहत सतपुली पुलिस द्वारा आवश्यक वस्तुओं को ले जा रहे ट्रक ड्राइवरो ओर एम्बुलेंस कर्मीयो के लिये थाने के मेस में फ़ूड पैकेट तैयार कर कस्बा सतपुली के पास बद्रीनाथ- कोटद्वार रोड पर वितरित किये जा रहे हैं। आज इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक पौड़ी प्रेम लाल टम्टा भी कस्बा सतपुली में पहुँचे ओर उनके द्वारा भी इस मानवीय ओर नेक कार्य में थानाध्यक्ष सन्तोष पैथवाल के साथ एम्बुलेंस कर्मीयो ओर ट्रक ड्राइवरो को फूड पैकेट वितिरत किये गए।

इस अवसर पर पुलिसउपाधीक्षक ने मिशन हौंसला के तहत थानाध्यक्ष सतपुली ओर उनकी टीम की सराहना करते हुए बताया की उनके द्वारा कोरोना काल मे आम जन की हर सम्भव मदद की जा रही है,जिसमे असहाय और जरूरत मंद लोगो को राशन किट देना हो,किसी बीमार व्यक्ति की दवाई उनके घर भिजवानी हो, पीड़ित को एम्बुलेंस मुहैया करानी हो,या किसी वृद्ध जन को पुलिस मेस में भोजन कराना हो । ओर भी वह सभी कार्य किये जा रहे है जिससे आम जन की सहायता हो पा रही है। इस मौके पर उनके द्वारा सभी से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये कोरोना कर्फ़्यू ओर कोविड गाइडलाइन का पूर्ण पालन करने की अपील की गयी। इस मौके पर का0 प्रकाश,अर्जुन,संजय जोशी उपस्थित रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण