मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत में हमारा हिंदुस्तान उत्तराखंड हज 2021 पुस्तक का किया विमोचन
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह ने सचिवालय में ‘हमारा हिन्दुस्तान, उत्तराखंड हज 2021’ पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक उत्तराखण्ड राज्य हज समिति द्वारा उत्तराखण्ड राज्य से हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की सुविधा हेतु प्रकाशित की गई है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि हज यात्रियों के लिए प्रकाशित की गई इस पुस्तक में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का समावेश किया गया है। यह पुस्तक हज यात्रियों के मार्गदर्शन के साथ-साथ आमजन के लिए भी लाभदायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के सभी वर्गों एवं उनके सामाजिक व सांस्कृतिक विकास की धारणा को बल मिले। उत्तराखण्ड राज्य हज समिति द्वारा हाजियों की सुविधा हेतु किये जाने वाले कार्य सराहनीय है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल अध्यक्ष राज्य हज समिति श्री शमीम आलम, श्री अब्दुल सत्तार अंसारी, श्री सरफराज जाफरी, श्री हाफिज असलम कादरी, श्री योगेश अग्रवाल, श्री कुलदीप कुमार, श्री मोहम्मद मीसम, श्री रईस अहमद आदि उपस्थित थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण