गन्ना विकास मंत्री स्वामी जगदीश्वरानंद ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से की मुलाकात
देहरादून। उत्तराखंड सरकार के गन्ना विकास मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से विधानसभा भवन स्थित उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की।इस अवसर पर गन्ना विकास मंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष के बीच राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार में चर्चा वार्ता हुई।
भेंट वार्ता के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने डोईवाला चीनी मिल से संबंधित विषय पर वार्ता की वहीं श्री अग्रवाल ने गन्ना किसानों के भुगतान संबंधित विषय पर भी बातचीत की।इस दौरान दोनों ही नेताओं के बीच राज्य में कोविड संक्रमण से उपजे हालातों पर भी चर्चा हुई। इस मौके पर खटीमा विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण