विश्व पर्यावरण दिवस पर थाना सतपुली में पुलिसकर्मियों व बच्चों के द्वारा फलदार वृक्ष लगाए
सतपुली– विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज थाना सतपुली में नियुक्त पुलिस कर्मियों द्वारा थाना परिसर में फलदार व छायादार वृक्षों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण में थाना परिसर के बच्चो द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर बच्चों में विशेष रूप से उत्साह देखने को मिला। बच्चो ने बताया की हम सभी को अपने जन्मदिन ओर पारिवारिक समारोह के अवसर पर वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए। जिससे पर्यावरणीय संकट से बचा जा सके।
वंही थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल द्वारा सभी बच्चो को उपहार के रूप में चॉकलेट दी गयी। तथा उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई देते हुए कहा की हम सभी को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए ,क्योकि वृक्ष ही धरा का आधार है। इस अवसर पर उप0 निरी0 इंदरजीत राणा,हेड का0 कीर्ति, का0 देशराज व डॉ0 रीना आर्या प्रवक्ता प्रौढ़ सतत शिक्षा एवं प्रसार विभाग हे0न0ब0के0ग0विश्विद्यालय श्रीनगर। तथा मनस्वी तेजस्वी शामिल रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण