उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं को धोखा दिया बीजेपी सरकार ने-धस्माना
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने भाजापा सरकार की बेरोजगार युवा विरोधी मानसिकता पर हमला बोलते हुए कही। उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं को मोदी जी ने 2017 के विधानसभा चुनावों में बड़े बड़े सब्ज़बाग दिखाए थे। डबल इंजिन की सरकार बनेगी तो ऐसा होगा वैसा होगा । विकास की अविरल गंगा बहेगी कोई बेरोजगार खाली हाथ नहीं रहेगा वगैरह वगैरह, लेकिन आज पांच साल का कार्यकाल समाप्ति पर है और राज्य का बेरोजगार अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है । पांच सालों में न पुलिस की भर्ती न राज्य सरकार के विभागों में भर्ती और बेरोजगार हलकान। श्री धस्माना ने कहा कि ये धोखा याद रखा जाएगा और इसका फल 2022 में भाजापा को अवश्य दिया जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण