मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से की मुलाकात
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अपने तीन दिवसीय दिल्ली प्रवास के पहले दिन राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। वह उपराष्ट्रपति व लोकसभा अध्यक्ष के अलावा केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे। इससे पहले वह सुबह नेता प्रतिपक्ष डा इंदिरा हृदयेश को श्रद्धांजलि देने दिल्ली से हल्द्वानी गए थे। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने रविवार शाम को देहरादून से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। सोमवार सुबह वह दिल्ली से हेलीकाप्टर से पहले हल्द्वानी गए और फिर वापस दिल्ली लौटे। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शिष्टाचार भेंट की। इसके बाद वह उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भी मुलाकात करेंगे। दोपहर से शाम तक वह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, कपड़ा एवं महिला बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन इरानी, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, खेल एवं युवा मामलों के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) किरण रिजिजू से मुलाकात कर राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण