क्षेत्रवासियों की सूचना पर महापौर ने किया मौका मुआयना
ऋषिकेश- मायाकुंड क्षेत्र में नमामि गंगे द्वारा लगाए जा रहे सीवरेज स्टेशन प्लांट प्रोजेक्ट में एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। प्रोजेक्ट को अधर में लटका कर अधिकारी 2 वर्ष से बीस फुट गहरा गड्ढा कर टालमटोल रवैय्या अपनाये हुए हैं। नतीजतन, समीपस्थ क्षेत्रों के मकानों में भी दरारें आनी शुरू हो गई। इस मामले को लेकर क्षेत्र वासियों ने गहरे आक्रोश का माहौल है। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची नगर निगम महापौर ने बारीकी से नमामि गंगे परियोजना के प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया ।इस दौरान घोर लापरवाही पर महापौर ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। क्षेत्रवासियों की शिकायत पर मौके पर पहुंची नगर निगम महापौर ने जब मौका मुआयना किया ।मौके पर घौर लापरवाही दिखने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

महापौर ने बताया कि प्रोजेक्ट के लिए 20 फुट गहरा गड्ढा किए जाने के बाद अधिकारी जिस तरह से कुम्भकर्णी नींद में हैं उससे साफ है कि किसी हादसे के बाद ही उनकी चिरनिंद्रा टूटेगी।कल की बारिश की बाद क्षेत्रवासियों द्वारा उन्हें इस गंभीर समस्या के बाबत जानकारी दी गई थी। जिसका संज्ञान लेकर आज जब मौका मुआयना किया गया तो उन्होंने देखा अधिकारी कछुआ गति के साथ उस प्रोजेक्ट को फूल करने में लगे हुए हैं आलम यह है कि 2 वर्ष पूर्व खोजा गया गड्डा भी अधिकारी अब तक नहीं भरवा पाए हैं, जिसकी वजह से प्रोजेक्ट के समीपस्थ क्षेत्रों के घरों में दरारें आनी शुरू हो गई है जो कि कभी भी एक बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। महापौर ने इस संदर्भ में अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि अपनी कार्यशैली में सुधार कर तुरंत इस गड्डे को भरवायेंं।इस दौरान अधिशासी अभियंता ए के चतुर्वेदी (नमामि गंगे), पार्षद विजयलक्ष्मी, विजय बडोनी, विजेंद्र मोगा, राजपाल ठाकुर, रूपेश गुप्ता,संजय कुमार ,पवन गोयल ,सुनील कुमार , विरेंद्र बहुगुणा ,सुुशील कुमार ,एम एन ढोंढियाल,पंकज गुप्ता ,अमित गुप्ता , नवीन अग्रवाल, रणजीत सिंह राणा , दिनेश राणा आदि मोजूूद रहेे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण