शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत करता है योग:कौशिक
देहरादून,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हरिद्वार के शंकर आश्रम में आयोजित योग शिविर में सोशल डिस्टेंस के तहत योगाभ्यास किया। कौशिक ने इस मौके पर कहा कि योग ने उत्तराखंड को विश्व पटल पर अलग पहचान दी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सार्थक पहल के चलते
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि योग शारीरिक और मानसिक रूप से व्यक्ति को मजबूत करता है। निरोग काया के लिए सबको योग करना चाहिए। वहीं प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय जी ने धर्मपुर विधानसभा के शिव मंदिर में आयोजित शिविर में योगाभ्यास किया। उनके साथ धर्मपुर के विधायक विनोद चमोली ने भी योगाभ्यास किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण