मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने स्मार्ट बस को दी हरी झंडी
देहरादून–मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार को परेड ग्राउंड देहरादून मैं स्मार्ट सिटी योजना के तहत संचालित की जाने वाली पांच इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। साथ ही स्मार्ट टॉयलेट का लोकार्पण भी किया। उक्त पांच इलेक्ट्रिक बसें रायपुर से सेलाकुई रूट पर चलेगी । मुख्यमंत्री तेरा सिंह रावत ने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी, इनसे प्रदूषण भी नहीं। यह सभी बसें वातानुकूलित हैं,इनमें यात्रियों की सुविधा को देखते हुए आपातकालीन बटन इमरजेंसी हैमर ,हर सीट पर युएबी पोर्ट व दिव्यांग लोगों के लिए व्हीलचेयर खड़ी करने की सुविधा दी गई है। सीईओ स्मार्ट सिटीजिलाधिकारी देहरादून डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बसों की बैटरी पूरी चार्ज होने के बाद एक समय में 180 किलोमीटर चल सकती है। इन बसों में जीपीएस सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे ,ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ,अग्निशमन यंत्र व रिजर्वेशन सिस्टम एवं अन्य सुविधाएं हैं।इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ,सांसद महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह ,मेयर सुनील उनियाल गामा,विधायक हरबंस कपूर ,सहदेव सिंह पुंडीर ,खजान दास उमेश शर्मा काऊ आदि मौजूद थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को बारामती में दी गई अंतिम विदाई
ड्रंक एंड ड्राइव एवं ओवर स्पीड पर पौड़ी पुलिस की सख़्त कार्रवाई जारी