1 जुलाई से खुल सकते है स्कूल उत्तराखंड सरकार ले सकती है बड़ा फैसला
उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी में स्कूल खोलने का फैसला ले लिया है और उसके बकायदा आदेश भी जारी कर दिए गए हैं ऐसे में अब उत्तराखंड में भी उत्तर प्रदेश की तर्ज पर शिक्षा विभाग एक जुलाई से स्कूल खोलने के पक्ष में है। हाल में हुई विभागीय समीक्षा बैठक में जब मंत्री ने पूछा अधिकारियों से स्कूल खोलने को लेकर उनका क्या सुझाव है तो तमाम अधिकारियों ने एक सुर में स्कूल खोलने की पैरवी की शिक्षा मंत्री पांडे इस मामले में मुख्यमंत्री तीरथ रावत से वार्ता के बाद अंतिम निर्णय लेंगे। शिक्षा मंत्री ने विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।कोरोना में लगातार कमी को देखते हुए अधिकारियों ने मंत्री से एक जुलाई से स्कूल खोलने की सिफारिश की। सूत्रों के अनुसार, बैठक में अधिकारियों ने कहा कि कोरोना के मानकों का पालन करते हुए स्कूल खोले जा सकते हैं।
स्कूलों में 30 जून तक गर्मी की छुट्टियां हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि ज्यादा समय स्कूल बंद रहना छात्र हित में नहीं है। इस पर सीएम से बातचीत और निर्देश के बाद निर्णय ले लिया जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण