*भानियावाला में बन रहे कांजी हाउस का महापौर ने किया निरीक्षण
ऋषिकेश- आवारा पशुओं से परेशान ऋषिकेश वासियों को जल्द ही इस गंभीर समस्या से निजात मिल जाएगी। यह संभव हो पाएगा भानियावाला में बन रहे। कांजी हाउस के निर्माण के बाद।
नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने कांजी हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तेजी के साथ किए जा रहे कार्य पर संतोष भी जताया। नगर निगम महापौर ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ऋषिकेश में आवारा पशुओं की वजह से अनेकों दुर्घटनाएं घटित हो रही थी जिसको लेकर निगम की ओर से लगातार कांजी हाउस के निर्माण के लिए प्रयास किए जा रहे थे।निगम द्वारा दून एनिमल वेलफेयर कांजी हाउस से अनुबंध किया गया है। उनके द्वारा भानियावाला में बनाये जा रहे कांजी हाउस में ऋषिकेश के तमाम आवारा पशुओं को शिफ्ट कराया जाएगा जिसके बाद उन्हे पूर्ण विश्वास है कि शहरवासियों को आवारा पशुओं के आतंक से निजात मिल जाएगी।महापौर ने बताया कि निगम के पास कांजी हाउस की व्यवस्था न हो पाने की वजह से आवारा पशुओं पर लगाम नहीं कसी जा पा रही है। हालांकि इसके लिए तमाम तरह के प्रयास पिछले दो वर्ष में नगर निगम प्रशासन करता रहा है। सैकड़ों आवारा पशुओं को व्यक्तिगत प्रयासों से गैंडीखाता स्थित एक आश्रम में पहुंचाया जा चुका है। लेकिन, इसके बावजूद आवारा पशु के आतंक को समाप्त करना अभी भी चुनौती बना हुआ था। महापौर ने जानकारी दी कि शहर में दुर्घटनाग्रस्त हुए आवारा पशुओं का कांजी हाउस में निशुल्क उपचार भी संभव हो पाएगा। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल एवं सफाई निरीक्षक अभिषेक मल्होत्रा भी मौजूद रहे।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज