उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव बने आईएएस एसएस संधू
1988 बैच के आईएएस अधिकारी एसएस संधू प्रदेश के नए मुख्य सचिव बन गए हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पदभार ग्रहण करते ही अपने तेवर तेज कर दिए हैं। समय की कमी और काम ज्यादा इस बात को ध्यान के रखकर वे ताबड़तोड़ फैसले ले रहे हैं, उन्होंने शपथ लेते ही उसी शाम कैबिनेट बैठक ली, 
जिसमें युवाओं और राज्य हित में कई फैसले लिए। अब नौकरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए सबसे पहले मुख्य सचिव को बदल दिया है। प्रदेश में नौकरशाही व जनप्रतिनिधियों के बीच हमेशा विवाद की स्थिति रही है। मंत्री हो या विधायक हर किसी की अधिकारियों के द्वारा उनकी बात नहीं सुनी जाने की शिकायत रहती है। अब नए मुख्यमंत्री युवा हैं, पहले दिन ही उन्होंने मुख्य सचिव को बदल कर नौकरशाही को सचेत रहने के संकेत दे दिए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण