कैबिनेट मंत्री धनसिंह रावत से उत्तराखंड बेरोजगार संघ के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात
देहरादून, उत्तराखंड बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने तमाम मांगों को लेकर कैबिनेट मंत्री डाॅ धन सिंह रावत जी से मुलाकात की। बेरोजगार संघ ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में 2016 के बाद से यू सैट ( USET ) की परीक्षा का आयोजन नहीं हुआ है जिस कारण आने वाली असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती में प्रदेश के हजारों अभ्यर्थी आवेदन करने से वंचित हो रहे हैं।जो कि युवाओं के साथ छलावा है।जिस पर माननीय मंत्री जी ने आश्वस्त किया है कि हम लोक सेवा आयोग की परीक्षा से पहले यू सैट की परीक्षा का आयोजन कर देंगे। वहीं मंत्री जी से स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा आयोजित कराने की बात कही जिसे लेकर मंत्री जी ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही परीक्षा की नई तिथि निर्धारित कर दी जाएगी। वहीं को-ऑपरेटिव बैंक के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती को जल्द शुरू करवाने की मांग भी रखी गई।इस दौरान बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार, पवन नौटियाल, विशाल, संदीप आदि लोग मौजूद थे

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण