मौसम विभाग ने भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया
उत्तराखंड में देर रात हुई बारिश का दौर लगातार जारी है और बारिश ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। रात हुई मूसलधार बारिश से देहरादून में रिस्पना और बिंदाल नदी उफान पर आ गई। तो कई जगह इनसे सटी बस्तियों में जलभराव होने से खतरा भी पैदा हो गया तो वहीँ रिस्पना और बिंदाल के अलावा कई बड़े नाले भी ओवरफ्लो हो गए। कई जगह छोटे-मोटे नुकसान की भी खबरें आईं।
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में आज और कल दो दिन भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसमे 18 जुलाई को उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्रों के जनपदों के कुछ स्थानों में भारी वर्षा के साथ साथ कहीं कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना है मौसम विभाग के अनुसार चमोली रुद्रप्रयाग देहरादून पौड़ी जनपदों में कही गई भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है वही 19 जुलाई के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी है उसके तहत राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है इसमें देहरादून हरिद्वार नैनीताल वह पौड़ी जनपद में में कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है 20 जुलाई को राज्य के उत्तरकाशी चंपावत पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है येलो अलर्ट किया गया है जारी वही 21 जुलाई को उत्तरकाशी चंपावत व पिथौरागढ़ जनपद में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है मौसम विभाग निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 18 और 19 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है ऐसे में आकाशीय बिजली और तेज बौछार की संभावना जताई गई है संवेदनशील इलाकों में पुष्करण चट्टान गिरने जैसी घटनाएं हो सकती हैं ऐसे में नालों के समीप रहने वाले लोगों को बस्तियों के सावधान रहने की जरूरत है. 20 और 21 जुलाई का यलो अलर्ट है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण