सरकार से आन्दोलनकारियों पर दर्ज मुकदमे अबिलम्ब वापस लेने की मांग की
कोटद्वार;उत्तराखंड छात्र युवा संघर्ष समिति के केंद्रीय संयोजक रह चुके पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा ने सरकार से आन्दोलनकारियों पर दर्ज मुकदमे अबिलम्ब वापस लेने की मांग की है। बद्रीनाथ मार्ग स्थित कार्यालय में कांग्रेसजनों की बैठक मे राज्य आंदोलनकारियों पर मुकदमे दर्ज करने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए सरकार से तत्काल मुकदमे वापस लेने की मांग की है।
उन्होनें कहाकि प्रदेश के राज्य आन्दोलनकारी अपनी मांगोँ को लेकर राज भवन जा रहे थे सरकार ने उनकी मांगों पर तो सकारात्मक कार्यवाही तो नहीं की लेकिन उल्टा उन पर मुकदमे जरूर दर्ज कर दिये जिसे प्रदेश के आन्दोलनकारी किसी भी कीमत में बरदास्त नही करेंगे। सरकार हर किसी की आवाज दबाने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड रही है लेकिन आन्दोलनकारियों पर मुकदमे दर्ज कर उन्होने अपने पैर पर कुल्हाडी मार दी।जब आन्दोलनकारी प्रदेश निर्माण की लम्बी लडाई लड सकते हैं तो अपनी लड़ाई लड़ना उनके लिये कोई बडी बात नही है।राज्य निर्माण आन्दोलन की तरह सरकार के खिलाफ अन्दोलन की आवस्यकता महसूस होने लगी है। सरकार किसी समस्या का समाधान ढूँढने के बजाय सारी ताकत उसको दबाने में लगा रही है जो कतई प्रदेश हित में नही है। बैठक में पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा,देवेन्द्र भट्ट,राकेश शर्मा,बीरेन्द्र रावत,महेश नेगी,शुभलोक रावत,विनोद रावत,श्रीधर बेदवाल,प्रताप सिंह टम्टा,अतुल नेगी,महेश शाह,इरशाद सल्मानी,रज्नीश रावत,दिनेश शर्मा,आशुतोष कण्डवाल,बिजेन्द रावत,गौरव ठाकुर,भारत रावत आदि शामिल थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण