ग्राम्य विकास विभाग मंत्री यतीश्वरानन्द ने अधिकारियों के साथ कि समीक्षा
देहरादून– प्रदेश के ग्राम्य विकास विभाग मंत्री यतीश्वरानन्द ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक की। उन्होने ग्राम्य विकास योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि बहुद्देशीय शिविरों के माध्यम से योजनाओं का लाभ आम जन को लाभान्वित किया जाय । राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत लगभग 33 हजार समूहों को विधानसभावार लाभान्वित करने के लिए कैम्प का आयोजन किया जायेगा और मा0 मुख्यमंत्री को भी सचिवालय स्थित वीर चन्द्र सिंह गढवाली सभागार से इस कार्यक्रम में जोडने की योजना है। इस योजना के अन्तर्गत गरीबों महिलाओं, वृद्धों, विकलांग और विधवा को सहायता दी जायेगी। इस योजना का उद्देश्य 13 जनपदों में 95 ब्लाक के अन्तर्गत गरीब परिवारों की क्षमता और कौशल विकास द्वारा सतत् आजीविका संवर्द्धन करके आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना है।
बैठक में रिक्त पदों के सापेक्ष भर्ती अभियान तेजी करने का निर्देश दिया। गम्भीर बीमारी को छोड कर कार्मिकों की सम्बद्धता समाप्त करके मूल तैनाती पर भेजा जायेगा। आवश्यकतानुसार आउट सोर्सिग से पदों को भरने का निर्देश दिया गया। वर्तमान में 950 स्वीकृत ग्राम्य विकास अधिकारी पद के सापेक्ष 416 पद रिक्त है। बी0डी0ओ0 पद पर ए0बी0डी0ओ0 को प्रभार देते समय वरिष्ठता के स्थान पर श्रेष्ठता को आधार बनाया जायेगा। इस अवसर पर ग्राम विकास आयुक्त वन्दना सिंह, संयुक्त निदेशक विवेक उपाध्याय, अधिशासी निदेशक मनरेगा असलम और दिवाकर पुरोहित मौजूद थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण