पुलिस ने नवजात शिशु को कराया अस्पताल में भर्ती, महिला पर मुकदमा दर्ज
कोटद्वार- कोटद्वार कोतवाली पुलिस को आज राजकीय बेस चिकित्सालय से सूचना प्राप्त हुई की हल्दूखाता निवासी एक महिला द्वारा अपने नवजात शिशु को आज झाड़ी में फेंक दिया गया जिसकी माँ यहां अस्पताल में आयी हुई है। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने हॉस्पिटल पहुचकर मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी। बयान में महिला ने बताया कि आज सुबह चार बजे उसने एक बच्चे को जन्म दिया था लेकिन इस बात की जानकारी उसके सास ससुर को न हो सके, इसके लिए महिला ने अपने बच्चे को घर के पीछे झाड़ी में फेंक दिया था। ये सुनते ही महिला उपनिरीक्षक भावना भट्ट व उपनिरीक्षक अनित कुमार बच्चे को ढूंढने पहुचे। जहां से उपनिरीक्षक भावना भट्ट द्वारा बच्चे को झाड़ियों से उठाकर तत्काल राजकीय बेस चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इस मामले में कोतवाली पुलिस द्वारा महिला के विरुद्ध सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि महिला की शादी मात्र दो माह पूर्व ही हुई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण