बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई समन्वय समिति कि बैठक
देहरादून– उत्तराखंड बीजेपी अब पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है। इसको लेकर संघ, बीजेपी संगठन और सरकार में समन्वय बनाने को लेकर समन्वय समिति की बैठक हुई। पहले चरण में पांच समूहों की बैठक हुई जिसमें मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी, मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों को राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने दिशा निर्देश दिए। दूसरे चरण में सोशल मीडिया समिति और प्रचार समिति की बैठक हुई। इसके अलावा टोली बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और सभी महामंत्री मौजूद रहे। इसके बाद बीएल सन्तोष ने बीजेपी के तमाम सक्रिय कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। बैठक में आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों को तमाम जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक के दौरान सरकार और संगठन में समन्वय बनाकर आगामी चुनाव में सिक्सटी प्लस सीटें जितने का लक्ष्य भी रखा गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण