जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन कलेक्टर भवन का किया निरीक्षण
पौड़ी: जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने आज निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट भवन पौड़ी का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बैठक सभागार, जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष, जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष, वीसी कक्ष, एनआईसी कक्ष सहित अन्य कक्षों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मेज, कुर्सी, विद्युत, पेयजल लाइन तथा एनआईसी कक्ष में पौड़ी का बोर्ड लगाने हेतु जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिए।जिलाधिकारी डॉ. जोगदण्डे ने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया कि वह कार्यालय में उच्च गुणवत्तायुक्त सामाग्री लगाकर कार्य को जल्द पूर्ण करे। उन्होंने कहा कि समस्त कार्यालय कक्ष के बाहर कार्यालय का नाम लिखवाया जाए।
जिससे आम जनमानस को कार्यालयों की जानकारी आसानी से प्राप्त हो सके। इस दौरान उन्होंने कहा कि बैठक सभागार में कम से कम 200 कुर्सियां लगाए तथा सभागार में मेज के ऊपर माइक लगाने के लिए जगह बनायें। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया कि कलेक्ट्रेट भवन परिसर में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कलेक्ट्रेट अधिकारी- कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जिन कार्यालयों का कार्य पूर्ण हो चुका है, वह सामान शिफ्ट करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डॉ. एसके बरनवाल, अर्थ एवं संख्याधिकारी संजय शर्मा, एनआईसी अधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव, नाजिर मनोज रावत सहित दीपक नेगी अन्य उपस्थित थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण