अवैध लीसे के साथ 02 अभियक्त गिरफ्तार
थाना सतपुली थानाध्यक्ष सन्तोष पैथवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।पुलिस टीम को सुबह पौड़ी – कोटद्वार रोड पर ऑडलसेंण बेंड के पास चेकिंग के दौरान अवैध लिसे से भरे ट्रक न0 यू0के0 02-सी0ए0 0165 को रोका गया। जिसको चेक किया गया तो ट्रक को ले जारहे चालक ओर परिचालक के पास लीसे से सम्बंधित कोई रमन्ना ओर वैध कागजात नही थे। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष सन्तोष पैथवाल ने बताया है की अवैध लीसे को ले जाने के जुर्म में दो लोगो को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से 312 टिन लीसा बरामद हुआ है इस सम्बंद में थाने पर दोनों लोगो के विरुद्ध धारा 26/41/42 भारतीय वन अधिनियम में मुकदमा कायम कर दिया गया है गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम उमेश सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी जैती थाना चोखटिया अल्मोड़ा ओर संतोष पुत्र त्रिलोक राम निवासी कुँवाली रानीखेत है।अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया की बरामद लीसे को भिकयासेंण के मैसी क्षेत्र से लेकर आ रहे थे बरामद लिसे की अनुमानित लागत करीब 4 लाख 10 हजार है । पुलिस टीम में का0 सुरवीर, अर्जुन और देशराज शामिल रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण