रिखणीखाल ब्लाक में शौच के लिए गई युवती से युवक ने किया बलात्कार
कोटद्वार। रिखणीखाल ब्लाक के अंतर्गत पट्टी बिचला बदलपुर के गांव में शौच करने के लिए गई एक युवती के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। राजस्व पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता का बेस अस्पताल कोटद्वार में मेडिकल कराया है। रिखणीखाल उप तहसील के नायब तहसीलदार राजेंद्र पंत ने बताया कि पट्टी बिचला बदलपुर के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने राजस्व पुलिस को सूचना दी कि बीती रात उनकी पुत्री शौच करने के लिए घर से बाहर गई। इस दौरान गांव का एक युवक उसका मुंह दबोचकर उसे जबरन अपने साथ अपने घर ले गया। काफी देर बाद युवती के घर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की तो उसकी पुत्री आरोपी के घर में बरामद हुई। परिजनों का कहना है कि जब वह आरोपी के घर पहुंचे तो उस दौरान आरोपी ने उसका मुंह बांधा हुआ था। घटना के बाद से लड़की डरी और सहमी हुई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण