विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के संग तिरंगे के साथ रैली निकाली
ऋषिकेश। 41 साल बाद टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली पुरुष हॉकी टीम की हौसला अफजाई के लिए विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के संग तिरंगे के साथ रैली निकाली।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों द्वारा भारतीय पुरुष हॉकी टीम के जयकारे लगाए गए।
श्यामपुर चौकी पर आयोजित रैली के दौरान उपस्थित लोगों में भारतीय हॉकी टीम के लिए विशेष उत्साह देखने को मिला, सभी की आंखों में 41 साल बाद हॉकी में पदक मिलने की चमक साफ़ दिखाई दे रही थी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने हॉकी टीम को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 5 अगस्त का दिन हमारे लिए अमर हो गया है इस दिन पर कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं जिसमें आज भारतीय हॉकी टीम द्वारा पदक जीतना भी है।विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज की ऐतिहासिक जीत हमेशा हर भारतवासी के दिल में याद रहेगी।श्री अग्रवाल ने कहा कि देशवासियों को हॉकी टीम के खिलाड़ियों पर नाज है उन्होंने आशा व्यक्त की है कि हॉकी टीम भविष्य में स्वर्ण पदक भारत को दिलाएगी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गणेश रावत ,रविंद्र राणा, रवि शर्मा, रामरतन रतूड़ी, प्रधान चंद्रमोहन पोखरियाल, प्रभाकर पैन्यूली, कमला नेगी, अक्षय कौशिक, सुमित शेट्टी, सहित अन्य लोग उपस्थित थे

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण