मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में किया ध्वजारोहण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने आज़ादी के अमृत महोत्सव, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर में ध्वजारोहण किया साथ ही परिसर में पौधे भी रोपित किये गये । इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी में आज़ादी के अमृत महोत्सव पर मुझे ध्वजारोहण करते हुए गर्व की अनुभूति हो रही है । उन्होंने कहा कि यह राष्ट्र एवं प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है । उन्होंने कहा है कि प्रदेश की समृद्धि एवं ख़ुशहाली में उत्तराखंड के हर व्यक्ति का महत्वपूर्ण योगदान है। वहीं इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने स्वतंत्रता संग्राम एवं उत्तराखंड राज्य निर्माण में हुए शहीदों को नमन करते हुए कहा कि प्रदेश के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राज्य निर्माण आंदोलनकारियों के प्रति वो अपनी सद्भावना प्रकट करते हैं।उन्होंने कहा कि भराड़ीसैंण में ग्रीष्मकालीन राजधानी स्थापित होना उत्तराखंड के लोगों के जन भावनाओं का सम्मान है।इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति एवं लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए वहीं विधानसभा अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से विभिन्न विद्यालयों के 24 बच्चों को पारितोषिक के रूप में 5-5 सौ और 30 बच्चों को दो-दो हजार रुपये के चेक भी भेंट किए गए।

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने वन विभाग के अंतर्गत ईको टूरिज्म के संबंध में उच्च अधिकार प्राप्त समिति की ली बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 3848 लाभार्थियों के बैंक खातों में की धनराशि वितरण
पर्यटन मंत्री ने हॉस्पिटैलिटी स्कूल का निरिक्षण किया
चरस तस्करी मामले का मुख्य सप्लायर चमोली में चढ़ा पौड़ी पुलिस के हत्थे
रात में हुई चोरी का कोटद्वार पुलिस ने चन्द घण्टों में किया सफल खुलासा