भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत कार्यक्रम को लेकर महापौर ने ली भाजपा पार्षदों की बैठक
ऋषिकेश-केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की जन आर्शीवाद यात्रा को सफल बनाने के बाद नगर निगम महापौर अब भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के स्वागत समारोह की तैयारियों में जुट गई हैं। कैम्प कार्यालय में उन्होंने भाजपा पार्षदों की बैठक लेकर उन्हें नेपाली फार्म तिराहे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रस्तावित स्वागत एवं अभिनंदन समारोह को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।महापौर ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे के लिए 19 एवं 20 अगस्त को उत्तराखंड का दौरा कर रहे हैं ।इस दौरान हरिद्वार जाते वक्त 20 अगस्त को उनका नेपाली फार्म तिराहे पर अभूतपूर्व स्वागत और अभिनंदन किया जायेगा।मेयर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम के लिए बनायी जा रही रणनीति पर पार्षदों से चर्चा कर उनसें कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुट जाने का आह्वान भी किया।बैठक में पार्षद अनीता रैना, प्रमोद शर्मा, लक्ष्मी रावत, शारदा देवी, विकास तेवतिया, लव काम्बोज,विपिन पंत, विजय बडोनी, विजेंद्र मोगा, मनीष बनवाल, चेतन चौहान, अजीत गोल्डी, राजकुमारी जुगलान, विजयलक्ष्मी भट्ट आदि मोजूद रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण