मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ आपदा प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धारचूला एवं पिथौरागढ़ जिले का हवाई सर्वेक्षण एवं स्थलीय निरीक्षण किया है। आपदा प्रभावित इलाकों में बारिश के कारण पहाड़ों में काफी नुकसान नजर आ रहा है ऐसे में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून से धारचूला एवं प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण एवं स्थलीय निरीक्षण भी किया है। 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को देहरादून से हवाई सर्वेक्षण के लिए धारचूला के प्रभावित इलाकों में पहुंचे जहां उन्होंने प्रभावित लोगों से भी प्रशासन द्वारा मुहैया करवाई जा रही सहायता की जानकारी ली, साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों से बात करते हुए। कहा कि उत्तराखंड सरकार हर तरह से हर संभव कोशिश में जुटी हुई है और राहत एवं बचाव कार्यो को तेजी से किया जा रहा है. उन्होंने अफसरों को मौके पर ही निर्देश दिए कि प्रभावित इलाकों में किसी भी प्रकार की कोई कोताही न बरती जाए.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हवाई सर्वेक्षण के साथ-साथ स्थलीय निरीक्षण एवं आपदा प्रभावित इलाकों में पहुंच कर भी राहत एवं बचाव कार्यो का जायजा लिया है। आपको बता दें उत्तराखंड में बारिश के कारण पिछले कई दिनों से पहाड़ी जनपदों से लेकर तमाम जिलों में काफी परेशानियों का सामना स्थानीय लोगों को करना पड़ रहा है. वहीं उत्तराखंड सरकार भी राहत एवं बचाव कार्यों को करने में जुटी हुई है. मंगलवार को राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धारचूला एवं प्रभावित इलाकों में पहुंचकर प्रभावित लोगों से बात की.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण