पुलिस ने फरार चल रहे बिलोरो के चालक को वाहन सहित पकड़ा
कोटद्वार: पुलिस ने युवकों को टक्कर मारकर भागने वाले फरार बुलोरो पिकअप के चालक को वाहन सहित गिरफ्तार किया है। विगत 17 सितंबर की सुबह लालपुल के समीप कसरत कर रहे शिवपुर निवासी दो युवकों विकास रावत व गौरव रावत को तीव्र गति से जा रही बुलोरो पिकअप ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने विकास रावत की तहरीर पर अज्ञात बोलोरो पिकअप के चालक के खिलाफ भादवि की धारा 279/337/338 के मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने आज पिकअप वाहन UK15- CA- 0673 के चालक संजय सिंह नेगी पुत्र दलवीर सिंह नेगी निवासी ग्राम- सिमल्या, ब्लॉक द्वारीखाल, लैन्सडाउन को गैराज रोड कोटद्वार से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने चालक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण