डाटपुल गौचर-चमेली मे गदेरे मे युवक ने पूल से लगाई छलांग, SDRF ने रेस्क्यू कर सकुशल पहुंचाया अस्पताल
SDRF टीम को पुलिस चौकी गोचर द्वारा अवगत कराया गया कि एक युवक ने डाटपुल से छलांग लगा दी है जिसके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है । उक्त सूचना पर पोस्ट गोचर से आरक्षी हर्ष के हमराह टीम तत्काल घटनास्थल के लिये रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचने के पश्चात रेस्क्यू टीम द्वारा उक्त युवक योगेन्द्र बिष्ट पुत्र श्री दर्शन सिंह बिष्ट उम्र 18 वर्ष निवासी साकेत नगर, गौचर को स्थानीय लोगो की सहायता से रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाला। उक्त युवक को गंभीर चोटें आई हैं जिसे एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा अपने वाहन के माध्यम से गौचर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण