सरहद में तैनात जवानों के साथ मुख्यमंत्री व राज्यपाल ने मनाई दीपावली
राज्यपाल, ले0ज0 गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरहद पर तैनात देश के जवानों के साथ दीवाली मनाई। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत राज्यपाल और मुख्यमंत्री, दीपावली पर इस्ट कैम्प, गढवाल स्काउट, माणा पहुंचे और सेना के जवानों से मिलकर उनका हौसला बढाया। इस मौके पर उन्होंने जवानों को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में सरहदों पर तैनात देश के जवानों के जोश और जुनून पर हम सबको गर्व है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री के ईस्ट कैंप माणा पंहुचने पर सेना के जवानों ने गार्ड आफ आनर देकर उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को बारामती में दी गई अंतिम विदाई
ड्रंक एंड ड्राइव एवं ओवर स्पीड पर पौड़ी पुलिस की सख़्त कार्रवाई जारी