पूर्व राज्य मंत्री ने किया कण्वनगरी फुटबॉल लीग का शुभारंभ
कोटद्वार ; कण्वनगरी फुटबॉल लीग का शुभारंभ मिनी स्टेडियम मोटाढाक में पूर्व राज्य मंत्री जसबीर राणा द्वारा किया जो कि पांच दिनों तक चलेगा। खेल प्रारम्भ होने से पूर्व आयोजक मण्डल द्वारा मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री जसबीर राणा का खिलाडियों से परिचय करवाने के बाद मुख्य अतिथि द्वारा खेल की शुरुवात करवायी ।
इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा ने कहा कि आयोजक मण्डल लगातार इस प्रकार के आयोजन कर स्थानीय युवावों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतर प्लेट फार्म उप्लब्ध करा रहा जो कि सराहनीय प्रयास है।
द्वितीय सत्र में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पन्त द्वारा खेल का शुभारम्भ खिलाड़ियों के परिचय के साथ किया। खेल के प्रथम सत्र में कोटद्वार अंडर 17 एवँ कोटद्वार अंडर 18के खेल में अंडर 18 ने 5 गोल दागकर जीत हासिल की,द्वितीय सत्र का खेल अंडर 18एवम् अंडर 25 के बीच खेला गया जिसमे अंडर 25 ने दो गोल कर मैच जीता।इस अवसर पर देवेन्द्र भट्ट,गौरव ठाकुर,तरुण ईस्टवाल,सिधार्थ उनियाल,अरुण गुसाईं,साहिल रावत मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण