यू एन डी पी के सहयोग से महिलाओं के समूह को मेयर ने भेंट की सिलाई मशीन
ऋषिकेश-नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार प्रयासरत है। इसके लिए समय-समय पर महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है। उक्त विचार नगर निगम महापौर ने निगम में यू एन डी पी के सहयोग से उन्नति एस एच डी ग्रुप की महिलाएं को सिलाई मशीन प्रदान करते हुए व्यक्त किए।उन्होंने कहा कि यह महज सिलाई मशीन नहीं बल्कि जीवन के स्तर को सुधारने के लिए हथियार साबित होगा। इसके बूते कपड़े के थेले बनाकर महिलाएं सिलाई कर खुद पैसे कमाकर परिवार का गुजारा करने में सहायता कर सकेंगी। ऐसे में तमाम और भी महिलाएं आत्मनिर्भर होने की दिशा में सोच सकेंगी।उन्होंने कहा कि इस मशीन के माध्यम से महिलाओं का कौशल विकस होगा और वह आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनेगीं।महापौर ने महिलाओं को स्वावलंबीी बनाने केे लिए यू एन डी पी के सहयोग की मुक्त कंठ से सराहना भी की।इस अवसर पर संस्था केे अयान चक्रवर्ती, सपना, अजीत तिवारी, पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट,अक्षय खेरवाल, सुजीत यादव, नरेन्द्र शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी