चौपाल लगाकर स्थानीय जनता के साथ संबाद किया
कोटद्वार ;उत्तराखंड में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने तय कार्यक्रम के अनुसार जयहरीखाल के सैन्धी गावँ में देर सायं चौपाल लगाकर स्थानीय जनता के साथ संबाद किया।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का हैलिपेड पर कांग्रेस कार्यकर्तावोँ ने गर्मजोशी से स्वागत किया उसके बाद कर्यकर्ता नारेबाजी के साथ चौपाल स्थल तक ले गये।
चौपाल स्थल पर देर रात तक पारम्परिक संस्कृतिक कार्यक्रम चलते रहे।
स्थानीय मात्र शक्ति से संबाद के बाद अपने सम्बोधन में उन्होने कहा कि यदि आपने भाजपा के जुमलों के झांसे में आकर कांग्रेस को सत्ता से नहीं हटाया होता तो आज यकीनन आप सब महंगाई,बेरोजगारी जेसे मुद्दों की इस चौपाल में चर्चा नही करते ।
माता बहने बेरोजगार नोजवान अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं चौदह करोड़ सरकारी रोजगार इस वर्ष तक हमारे नौजवानों को मिल जाने चाहिये थे उल्टा करोडो लोग और बेरोजगार हो गए हैं।भाजपा जो कहती है वो करती नही और जो करती है उसके बारे में कुछ नहीं कहती।मैने अपनी सरकार में माता बहनों का कष्ट कम करने का भरसक प्रयास किया लेकिन इनको आप लोगोँ का कष्ट कम करना अच्छा नहीं लगा और मेरी सरकार गिरा दी।सौ दिन में महंगाई कम करने का वादा करने वालोँ के पैट्रोल,डीजल,खाद्य तेल के साथ सभी चीजों के दाम दोगुना से भी अधिक कर दिये रसोई गैस एक हजार तक पहुँच गये मै अपनी माता बहनों और नौजवान भाईयों को विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि यदि आपने हमें आशीर्वाद दिया तो निश्चित रूप से आपके सारी समस्याओं का समाधान करेंगे तथा जनता को उनके अधिकार दिल्वाने का काम करेंगे।
इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल,पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी,कोटद्वार मैयेर हेमलता नेगी,पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा,जयहरीखाल ब्लॉक प्रमुख दीपक भंडारी,राजेन्द्र भंडारी,ज्योति रौंतेला,पूर्व प्रमुख पिंकी नेगी,सुरेंद्र सिंह नेगी,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी