सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने विलासपुर कांडली में शहीद द्वार का किया शिलान्यास
देहरादून, राज्य के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के विलासपुर कांड़ली क्षेत्र पहुंच कर शहीद राजू गुरूंग के नाम पर निर्मित होने वाले शहीद द्वार का शिलान्यास किया। भारत माता की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दे चुके अमर शहीदों की वीरगाथाओं और यादों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए बनने वाला यह क्षेत्र का 9वां शहीद द्वार होगा।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि 3/8 गोरखा रायफल के लांस नायकए राजू गुरूंग जम्मू.कश्मीर में 12 अगस्त 1996 को आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। उन्होंने हंस फाउण्डेशन की संस्थापिका माता मंगला और भोले जी महाराज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जब भी मैं किसी सामाजिक कारण के लिए उनसे सहयोग मांगता हूं तो वह हर दम सहयोग के लिए तैयार रहते हैं। यह शहीद द्वार भी हंस फाउण्डेशन के सहयोग से निर्मित होने जा रहा है।
इस अवसर पर विलासपुर कांडली के ग्राम प्रधान लव कुमार तमांग, सामाजिक कार्यकर्ता वंदना बिष्ट सहित कई अन्य उपस्थित रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण