बॉर्डर की चपेट में आने से हुई एक युवक की मौत
धनोल्टी रोड पर एक दर्दनाक हादसा का शिकार हो गया। सुवाखोली से करीब 7 किलोमीटर आगे एक मोटरसाइकिल पहाड़ी से आइए बॉर्डर की चपेट में आगया। जिसमें मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को गंभीर चोटें आई। जिन्हें राहगीरों वह पुलिस द्वारा घायलों को 108 के माध्यम से मसूरी कम्युनिटी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक के द्वारा एक को मृत घोषित कर दिया, व घायल युवक को हायर सेंटर देहरादून भेजा गया। जहां घायल युवक का उपचार किया जा रहा है। आपकी जानकारी के अनुसार लोग बर्फ को देखने के लिए धनोल्टी घूमने जा रहे थे। इस मौके पर मसूरी कोतवाल गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि सुवाखोली -बुरांसखंडा रोड पर पहाड़ी से चट्टान गिरने की वजह से मोटरसाइकिल सवार दो युवक चट्टान की चपेट में आ गए। जिनमें से एक की मौत हो गई। साथ ही दूसरा युवक जो गंभीर रूप से घायल था उसे हायर सेंटर देहरादून भेजा गया है। उन्होंने कहा मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। वंही कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जो भी मृत्यु का कारण आएगा। उसका विश्लेषण और जांच की जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण