देहरादून| उत्तराखंड राज्य की पंचम विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह विधानसभा भवन देहरादून में आहूत हुआ। इस दौरान प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 188 के तहत नवनिर्वाचित विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विधानसभा के सदन में 69 विधायकों द्वारा शपथ ली गई|शपथ ग्रहण समारोह सभा मंडप में 11:00 बजे से प्रारंभ हुआ जिसमें किच्छा के विधायक तिलक राज बेहड़ स्वास्थ्य खराब होने के कारण शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सदन में मौजूद नहीं हो पाए| सूचना प्राप्त होने पर प्रोटेम स्पीकर ने तिलकराज बेहड़ से दूरभाष पर वार्ता कर स्वास्थ्य का हालचाल जाना क्या एवं कुशल क्षेम पूछी| उत्तराखंड की पंचम विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान छह विधायकों द्वारा संस्कृत भाषा में शपथ ली गई| जिनमें ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार के विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, चौबटियाखाल से विधायक सतपाल महाराज, कोटद्वार विधायक रितु खंडूरी भूषण, रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल एवं थराली विधानसभा क्षेत्र से विधायक भोपाल राम टम्टा ने संस्कृत में शपथ ली|
इस दौरान प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि सभी निर्वाचित विधायकों द्वारा सदन में सद्भावना के साथ शपथ ली गई है| प्रोटेम स्पीकर ने सभी विधायकों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए समाज एवं प्रदेश हित में कार्य करने की बात कही|

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण