पशुलोक बैराज से एक अज्ञात शव को एसडीआरएफ ने किया बरामद
ऋषिकेश: एसडीआरएफ टीम को पुलिस चौकी बैराज ऋषिकेश से सूचना मिली कि पशुलोक बैराज के पास गंगा नदी में एक शव दिखाई दे रहा है।
उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से उप निरीक्षक कविंद्र सजवाण के नेतृत्व में डीप डाइविंग टीम तत्काल घटना स्थल के लिए पर पहुंची।
एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम के कुशल रेस्क्यूरर आरक्षी किशोर कुमार को मय उपकरणों सहित बैराज में उतारा गया व कड़ी मशक्कत के बाद उक्त अज्ञात शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
एसडीआरएफ टीम प्रभारी उप निरीक्षक कविंद्र सजवाण द्वारा बताया गया कि शव एक पुरुष का है जो कि 08 से 10 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। जिसकी उम्र लगभग 30 वर्ष है। अज्ञात शव की शिनाख्त की कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण