महापौर ने एआरटीओ कार्यालय में 10 दिन के भीतर शौचालय निर्माण के दिए निर्देश
ऋषिकेश- नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने ए आर टी ओ कार्यालय में प्रस्तावित हाईटेक शौचालय का निर्माण दस दिन के भीतर कराए जाने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए हैं। कार्यालय परिसर में शौचालय की व्यवस्था न होने की वजह से ग्रीन कार्ड बनवाने आ रहे यात्रियों को हो रही दिक्कतों की सूचना पर कार्यालय पहुंची महापौर ने शौचालय निर्माण की कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से बात कर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए।
नगर निगम महापौर ने एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को बताया कि चारधाम यात्रा के प्रवेश द्वार ऋषिकेश में यात्रा के शुभारंभ के साथ देश के विभिन्न राज्यों से आ रहे यात्रियों को ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए ए आर टी ओ कार्यालय आने पर शौचालय की व्यवस्था ना होने की वजह से हो रही दिक्कतों की सूचना पर कार्यालय परिसर में प्रस्तावित हाईटेक शौचालय का निर्माण कार्य दस दिन के भीतर पूर्ण करा लेने के निर्देश दिए गये हैं।
उन्होंने कहा कि हर यात्री को मौलिक सुविधा मिलनी चाहिए। उन्होंने एआटीओ कार्यालय में वाहनों का पंजीकरण, लर्निंग लाइसेंस, लाइसेंस नवीनीकरण के कार्यों की भी विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त आनंद मिश्रवान, परिवहन विभाग से आर आई प्रदीप रौथान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी देवेंद्र सिंह रावत, जनवीर रावत ,पार्षद विपिन पंथ, विजय बडोनी, राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, रंजन अंथवाल, गौरव केन्थुला आदि मोजूद रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण