जनसमस्याओं का अधिकारी त्वरित करें निस्तारण-अनिता ममगाई
ऋषिकेश- नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने कहा कि जनता की समस्याओं का अधिकारी गंभीरता से त्वरित निस्तारण की आदत डाल लें। इसमें लापरवाही कतई बर्दास्त नहीं की जाएगी।उन्होंने जनता दरबार में आयी शिकायतों का निस्तारण 15 दिनों के भीतर हर हाल में करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इसमें लापरवाही की गई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। महापौर की अध्यक्षता में बापू ग्राम स्थित निगम के शाखा कार्यालय में जनता दरबार आयोजित किया गया था। तमाम विभागीय अधिकारियों की मोजूदगी में महापौर ने जनसमस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर
गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। केवल कागजों में ही समस्याएं हल कराने में विश्वास रखने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए हर संभव प्रयास हो रहा है। विभागीय अधिकारियों को भी चाहिए कि वह सारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताएं और उनका लाभ जनता को पहुंचाएं। जनता दरबार में सामने आयी तकरीबन सत्तर समस्याओं में सर्वाधिक मामले जल संस्थान से संबधित रहे।जिसपर महापौर द्वारा बताया गया कि पाईप लाईन डलने की चल प्रक्रिया से समस्या सामने आयी हैं। कार्य पूर्ण होने के बाद सड़क निर्माण कार्य करा दिया जायेगा। इस दौरान स्वच्छता के अच्छे फीडबैक पर उन्होंने सूपर वाईजर राकेश कुमार की पीठ भी थपथपाई। महापौर ने यह भी बताया कि शाखा कार्यालय में लगातार आधार कार्ड बनवाने का कार्य भी बेहद व्यवस्थित तरीके से जारी है। आधार कार्ड बनवाने से वंचित रह गये लोग कार्य दिवस पर अपना आधार कार्ड बनवा सकते हैं। पुलिस व राजस्व विभाग से संबंधित कुछ शिकायतों का मेयर 
ने अधिकारियों से वार्ता कर हल कराया। इसके बाद विधवा पेंशन, आधार कार्ड व अन्य प्रमाण पत्रों के बारे में उन्होंने संबधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान नगर आयुक्त गिरीश गुणवंत, पार्षद लक्ष्मी रावत, सुंदरी कंडवाल, गुरविंदर सिंह गुरी, अधिशासी अभियंता विनोद जोशी,परिवहन कर अधिकारी अनिल कुमार राजकीय चिकित्सालय से डॉ विकास घिल्डियाल ,विधुत विभागसे के एस भंडारी, जल संस्थान से ए वी एस रावत,नमामि गंगे से आर एस सागर,पूर्ति विभाग से रजत नेगी,समाज कल्याण विभाग से महेश प्रताप सिंह,
विनोद जोशी ,निशांत अंसारी, कुमारी भारती , विपिन पन्त, विजय बडोनी, रविंद्र राणा, ममता नेगी,दुर्गा देवी, प्रमिला त्रिवेदी, रेखा का जवान, हेमलता चौहान, अनिकेत गुप्ता, प्रकान्त कुमार आदि प्रमुख रूप से मोजूद रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण