सीएम ने आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण कर आरटीओ को किया सस्पेंड
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर एक्शन में नज़र आये हैं। धामी ने राजधानी देहरादून स्थित आरटीओ कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कई अफसर और कर्मचारी गैरहाजिर मिले। मौके पर गैरहाज़िर आरटीओ दिनेश पठोई को सस्पेंड कर दिया गया है। सुबह करीब दस बजे मुख्यमंत्री ने आरटीओ पहुंच कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के rto पहुंचने से हड़कंप मच गया। औचक निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने पाया कि आरटीओ कार्यालय में आम जनता अपने वाहनों से संबंधित कार्यों के लिए सुबह नौ बजे से मौजूद थी, लेकिन कार्यालय में कुछ कर्मचारियों को छोड़कर आरटीओ के मुख्य अधिकारी दिनेश चंद्र पिठोई मौजूद नहीं थे। उनके साथ ही काफी कर्मचारी सुबह के 10:30 बजे होने के बावजूद मौजूद नहीं थे। 
कार्यालय के कर्मचारियों और अधिकारी की लापरवाही देखकर मुख्यमंत्री ने आरटीओ दिनेश चन्द्र पठोई को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। परिवहन सचिव अरविंद सिंह हयांकी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा की जितने भी कर्मचारी समय होने के बावजूद उपस्थित नही है उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। उन्होंने मौके पर ही आरटीओ दिनेश पठोई को सस्पेंड कर दिया. अनुपस्थित 80 कर्मचारियों और अफसरों का 1 महीने का वेतन रोकने के निर्देश दे दिए हैं, वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आरटीओ दिनेश चन्द्र पठोई को निलंबित करने के निर्देश दिये हैं।
चारधाम का पीक सीजन और पिछले लंबे समय से देहरादून आरटीओ की मिल रही शिकायतों के चलते आम जनता मुख्यमंत्री के इस कदम से उत्साहित है। उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आरटीओ कार्यालय में औचक निरीक्षण के बाद अन्य सरकारी विभाग भी इससे सबक लेंगे और अधिकारी, कर्मचारी समय से दफ्तर आएंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को बारामती में दी गई अंतिम विदाई
ड्रंक एंड ड्राइव एवं ओवर स्पीड पर पौड़ी पुलिस की सख़्त कार्रवाई जारी