उत्तराखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होगी सी एम धामी की प्रंचड जीत-अनिता ममगाई
ऋषिकेश-नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने कहा कि मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रंचड जीत उत्तराखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। स्थानीय व्यापार सभा कार्यक्रम में शिरकत के दौरान महापौर ने उत्तराखंड प्रभारी व राज्य सभा सांंसद दुष्यंत कुमार गौतम एवं कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को मिष्ठान खिलाकर सी एम धामी की प्रंचड जीत की खुशी मनाई । चंपावत विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मिली प्रचंड जीत पर महापौर ने मुख्यमंत्री को अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन ना सिर्फ चंपावत बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए एक ऐतिहासिक दिन है।सी एम धामी की जीत जनता के प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद की जीत है।उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकास यात्रा को निरंतर जारी रखते हुए देवभूमि उत्तराखंड के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेंगे एवं जनता के विश्वास के अनुरूप राज्य को एक नई दिशा देकर ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण