प्रदेश में विद्युत कटौती को लेकर पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा ने किया रोष व्यक्त
कोटद्वार:उत्तराखंड मे लगातार हो रही विद्युत कटौती को लेकर पूर्व राज्यमंत्री एडवोकेट जसवीर राणा ने भारी रोष व्यक्त किया है।
पूर्व राज्यमंत्री जसबीर राणा ने कहा कि इस भीषण गर्मी मे कई कई घण्टे विद्युत कटौती कर ट्रिपल ईन्जन की सरकार जनता के जख्मौ पर नमक छिडकने जैसा कार्य कर रही है। विधानसभा चुनाव मे सरकार ने विद्युत दरें न बढाने तथा निर्वाध विद्युत सप्लाई का वादा किया था जो पूर्ण रूप से धराशाई होता दिखाई दे रहा है। इस भीषण गर्मी मे विद्युत कटौती कर सरकार जानबूझकर जनता को परेशान करने का प्रयास कर रही है जो कि जनता के साथ बहुत बडा अन्याय है।
उन्हौने कहा सरकार विद्युत कटौती बंद कर जनता को नियमित विद्युत सप्लाई की व्यवस्था बनाये।अन्यथा कांग्रेस को मजबूर होकर जनता के समर्थन मे सड़क पर उतरने को बाध्य होना पडेगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण