पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अग्नीपथ योजना के विरोध में पदयात्रा निकाली
देहरादून: अग्निपथ योजना के विरोध में जहां पूरे देश भर में आंदोलन चल रहे हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी चीड़ बाग स्थित सैन्य धाम से राजभवन तक योजना के विरोध में वरिष्ठ नागरिकों के साथ पदयात्रा की जहां उन्हें राजभवन से पहले बैरिगेटिंग लगा कर रोक दिया गया , योजना के विरोध में एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया। हरीश रावत के अनुसार इस योजना ने बीते 3 साल से सेना में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के सपनों को तोड़ने का काम किया है । इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि अग्निपथ उत्तराखंड के नौजवानों की साथ खिलवाड़ है वही हरीश रावत के समर्थन में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भी कहा कि केंद्र सरकार अग्नीपथ योजना को वापस ले ताकि उत्तराखंड जो सैनिक बाहुल्य प्रदेश है यहां के नौजवानों को स्थाई नौकरी मिल सके।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण