प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती को लेकर पूर्व राज्य मंत्री ने दी सरकार को चेतावनी
कोटद्वार;प्रदेश मे अघोषित विद्युत कटौती भाजपा सरकार की अनुभवहीनता व उसकी नाकामी को दर्शाती है ।
पूर्व राज्यमंत्री एडवोकेट जसवीर राणा ने कहा कि सरकार कई कई घण्टे विद्युत कटौती कर जनता के जख्मौ पर नमक छिडकने का काम कर रही है। पूरे प्रदेश की जनता जिस प्रकार विद्युत संकट झेल रही है ऐसा विद्युत संकट उसने पहले कभी नही झेला है।जिस भाजपा ने जनता को चौबीस घण्टे का वादा किया था वह जनता को निर्बाध विद्युत सप्लाई करने मे पूरी तरह फेल हो चुकी है इसके लिए भाजपा के जनप्रतिनिधि पूर्ण रूप से जिम्मेदार है।
भाजपा की सरकारौ मे मंहगाई, बेरोजगारी,चरम पर है लेकिन सरकार का जनता के सरोकारों से कोई लेना देना नही है ।सरकार इतने घमण्ड मे है कि वह अनुभवी बिपक्षी नेताऔ के सुझाऔ को भी दर किनार कर देरही है जो कि लोकतंत्र के लिए घातक है।
पूर्व राज्य मंत्री जसबीर राणा ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार विद्युत संकट का शीघ्र समाधान कर जनता को निर्बाध विद्युत सप्लाई सुनिश्चित करे। अन्यथा सङकौ पर उतर कर सरकार का विरोध किया जायेगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण