केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बूस्टर डोज को लेकर दी जानकारी
केंद्र सरकार ने 18+ नागरिकों को कोरोना का बूस्टर डोज (Covid Booster Dose) लगवाने को लेकर बड़ी राहत दी है। अब देश में 18 से 59 साल के आयुवर्ग के लोग सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर कोरोना टीके की बूस्टर या तीसरी खुराक मुफ्त लगवा सकेंगे। बढ़ते संक्रमण के बीच सरकार का यह फैसला अहम माना जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह जानकारी दी। अनुराग ठाकुर ने बताया कि कोविड बूस्टर डोज के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि अब 18 साल से अधिक आयु के नागरिकों को बूस्टर डोज फ्री (Covid Booster Dose Free) में लगाया जाएगा। लोग कोरोना के दोनों डोज की तरह ही बूस्टर डोज भी लगवा सकेंगे। इसके लिए कोई चार्ज नहीं वसूला जाएगा।
15 जुलाई 2022 से अगले 75 दिनों तक 18 वर्ष से 59 साल के नागरिकों को मुफ्त में बूस्टर डोज दी जाएगी। लोग कोरोना वैक्सीन के पहले दो डोज की तरह से ही बूस्टर डोज भी लगवा सकेंगे। सरकार की उम्मीद है कि उसके इस फैसले देश में कोविड बूस्टर डोज लगवाने वालों की संख्या बढ़ेगी।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले हफ्ते सभी के लिए कोविड टीके की दूसरी और ऐहतियाती खुराक के बीच अंतराल को नौ महीने से घटाकर छह महीने कर दिया था। टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी परामर्श समूह की सिफारिश पर ऐसा किया गया था। ICMR और अन्य अंतर्राष्ट्रीय अनुसंधान संस्थानों में किए गए अध्ययनों से पता चला है कि टीके की दो शुरुआती खुराक लेने के बाद करीब छह महीने में एंटीबॉडी का स्तर कम होने लगता है और बूस्टर खुराक लेने से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद, सुरक्षा एवं विश्वास को सुदृढ़ करता पिथौरागढ़ पुलिस का प्रयास
शारीरिक शोषण, ब्लैकमेल व जान से मारने की धमकी देने वाला अभियुक्त को श्रीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
केंद्रीय गृह मंत्री वा मुख्यमंत्री ने विश्व गायत्री परिवार के शताब्दी वर्ष समारोह में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से डीआरएम, मुरादाबाद विनीता श्रीवास्तव ने की शिष्टाचार भेंट
26 से 31 जनवरी तक दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले में उत्तराखण्ड की विकास यात्रा के होंगे दर्शन