शीतला नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड पर पड़ी दरारें
विकासनगर– लांघा रोड पर शीतला नदी के ऊपर बने पुल की ऐप्रोच रोड में दरारें पड़ने के मामले ने तूल पकड लिया है। विकासनगर के विधायक मुन्नासिंह चौहान एनएच ने अधिकारियों के साथ गुरुवार सुबह पुल का निरीक्षण किया।
विधायक ने दरारों को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली। जिसके बाद विधायक चौहान ने कहा कि पुल एकदम मजबूत है। निर्माण एजेंसी से पुल की मेंटीनेंस को लेकर दस वर्ष का अनुबंध है। विधायक ने कहा कि पुल के साथ ऐप्रोच रोड है। जिसमें फिलिंग होती है। बरसात में फिलिंग वाले क्षेत्रों में सेटिलमेंट होता रहता है। कहा कि लोगों को सरकारी कामकाज पर इस तरह उंगली उठाकर उसे सनसनी नहीं बनाना चाहिए। वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने नवनिर्माण पुल के अप्रोच में आई दरार को लेकर कई सवाल खड़े कर दिये।उन्होंने कहां की जिस पुल का अभी लोकार्पण भी नहीं हुआ और उसके अप्रोच में दरारें पड़ जाना कार्यदायी संस्था और सरकार पर सवाल खड़े करते है,नवप्रभात ने कहा कि इसकी डीपीआर का अनुपालन नहीं किया गया, डीपीआर की जांच रुड़की यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों को मौके पर आकर जांच कराई जाय।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण